ramcharitmanas

मांग घटने से सोना 350 रुपए टूटा

Updated: गुरुवार, 23 मार्च 2017 (17:10 IST)
नई दिल्ली। जेवराती मांग घटने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपए  लुढ़ककर 29 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 200 रुपए टूटकर 41,250 रुपए  प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी रही। लंदन में सोना हाजिर 1.95 डॉलर की तेजी के साथ  1,247.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, हालांकि अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 1.2 डॉलर  फिसलकर 1,248 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि गत दिवस 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर को छूने के बाद गुरुवार को सोने पर मजबूत डॉलर का दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद इसमें मामूली बढ़त रही। सोने के लिए अगला पड़ाव 1,250 डॉलर का है। 
 
अभी निवेशकों की निगाह इस बात पर टिकी है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हेल्थकेयर बिल को संसद में पारित करा पाते हैं या नहीं? इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर चमककर 17.55 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

अगला लेख