dharma sangrah
✕

सोने-चांदी की चमक बढ़ी

Updated: बुधवार, 2 नवंबर 2016 (18:04 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने की आशंका ने  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी ला दी है और इसके मद्देनजर बुधवार को  दिल्ली सर्राफा बाजार सोने का भाव 250 रुपए प्रति 10 ग्राम की उछाल के साथ 30,950 रुपए  प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी भी 900 रुपए की तेजी के साथ 44,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
दोनों धातुओं का यह 4 अक्टूबर के बाद का उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी 250 रुपए चढ़कर  30,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,500 रुपए पर ही स्थिर रही। 
 
लंदन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 9.25 डॉलर की तेजी के साथ 1296.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी  सोना वायदा भी 9.50 डॉलर  चढ़कर 1297.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
आने वाले दिनों में मांग बढ़ने की उम्मीद से चांदी वायदा में 1015 रुपए की तेजी देखी गई  और यह 43,727 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000रुपए  चढ़कर क्रमश: 75,000 रुपए और 76,000 रुपए पर पहुंच गए। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर  0.16 डॉलर उछलकर 18.50 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख