dharma sangrah

महंगा हो गया सोना, चांदी में दाम टूटे

Updated: शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (15:23 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग आने से शुक्रवार को सोना 220 रुपए चमककर 29 हजार 150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, वैश्विक दबाव में चांदी 300 रुपए फिसलकर आठ सप्ताह के निचले स्तर पर आ गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने पर भी दबाव रहा। सोना हाजिर 3.4 डॉलर फिसलकर 1221.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.6 डॉलर की गिरावट के साथ 1,220.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
चांदी पर दबाव ज्यादा रहा। चांदी हाजिर 0.20 डॉलर यानी 1.25 फीसदी से अधिक लुढ़ककर 15.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। कारोबार के दौरान एक समय यह 14.86 डॉलर प्रति औंस तक भी उतर गई थी। कारोबारियों का कहना है कि एक गलत ऑर्डर के कारण चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सोने में गिरावट का कारण मजबूत डॉलर और अमेरिका में सरकारी बांड पर ब्याज बढ़ना है। इससे एक ओर अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए आयात महंगा होने से पीली धातु की मांग घटी है तो दूसरी ओर निवेशक भी इसे छोड़कर बांड में पैसा लगा रहे हैं। इस दोहरे दबाव से सोना टूटा है। 
 
स्थानीय बाजार में गुरुवार को 29 हजार रुपए से नीचे उतरने के बाद आज एक बार फिर सोने ने वापसी की। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 220 रुपए चमककर 29 हजार 150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 29,000 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24 हजार 400 रुपए पर स्थिर रही।
 
चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। वैश्विक दबाव के कारण चांदी हाजिर 300 रुपए लुढ़ककर 11 मई के बाद के निचले स्तर 38 हजार 200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 335 रुपए की गिरावट के साथ 37 हजार 145 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 72 हजार और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। (वार्ता)
Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में पहुंचे CM धामी, बोले- 'सेवा सबसे बड़ा धर्म'

यूपी में माताओं, बहनों और बेटियों को 2 दिन फ्री बस यात्रा, साथ में एक सहयोगी भी मुफ्त, रक्षाबंधन पर CM योगी का बड़ा तोहफा

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, दिव्यांग कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की नीति बनेगी

ट्रंप को झटका, 75 देशों पर वीजा प्रतिबंध के फैसले पर रोक

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

अगला लेख