dharma sangrah
✕

सोना चार महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी

Updated: सोमवार, 8 मई 2017 (15:43 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर ग्राहकी उतरने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 170 रुपए टूटकर चार महीने से ज्यादा के निचले स्तर 28 हजार 550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 225 रुपए की गिरावट के साथ करीब 13 महीने के निचेल स्तर पर 38 हजार 350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
सोने में 29 अप्रैल के बाद लगातार सातवें कारोबारी दिवस गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान यह एक हजार रुरुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी 1 मई के बाद लगातार छठे कारोबारी दिवस कमजोर पड़ी है। इस दौरान इसकी कीमत 2050 रुपए टूट चुकी है। 
 
पिछले सप्ताह की बड़ी गिरावट के बाद आज वैश्विक स्तर पर सोने में मामूली तेजी लौटी है। सोना हाजिर 1.50 डॉलर की बढ़त में 1,230.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.60 डॉलर चढ़कर 1230.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में यूरोपीय संघ के समर्थक इमैनुएल मैक्रॉन की विजय से डॉलर की तुलना में यूरो में आए उछाल के कारण पीली धातु को बल मिला है। यूरो के दबाव में डॉलर के कमजोर पड़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.06 डॉलर चढ़कर 16.35 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख