dharma sangrah
✕

इस दिवाली 34,000 रुपए तक जा सकता है सोना

Updated: रविवार, 10 जून 2018 (23:24 IST)
मुंबई। डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी और भू-राजनीतिक चिंताओं के चलते दिवाली के दौरान सोना बढ़कर 34,000 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहूंच सकता है। विश्लेषकों ने यह अनुमान जताया। कॉमट्रेंड्ज रिस्क मैनेजमेंट के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन ने कहा कि दिवाली तक घरेलू बाजार में सोने की कीमतें 30,000 से 34,000 रुपए प्रति दस ग्राम और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह 1,260-1,400 डॉलर प्रति औंस पर रह सकती हैं।

उन्होंने कहा कि नीतिगत दरों में वृद्धि के प्रभाव को बाजार ने समा लिया हो और दर में वृ्द्धि मुद्रास्फीति की प्रत्याशा की पुष्टि ही करेगी, मुद्रास्फीति से बचने के लिए लोग सोने की मांग बढ़ाएंगे। साथ ही रुपए की विनिमय दर अभी और गिरने की संभावना है, जिसके चलते दिवाली तक सोना पूर्ववर्ती ऊंचे स्तर पर जा सकता है। भारत में आठ जून को सोना 31,010 रुपए प्रति दस ग्राम जबकि न्यूयॉर्क में 1,302.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

उन्होंने कहा कि बढ़ती अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी रहेगी। कमोडिटी एंड करेंसी की प्रबंध निदेशक प्रीति राठी ने कहा कि दिवाली तक सोने के भाव 31,500-31,800 रुपए के दायरे में रह सकते हैं।

हालांकि, लंबे अवधि में सोने में तेजी रह सकती है और यह 1,200-1,350 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर सकता है। वहीं, एंजेल ब्रोकिंग के मुख्य विश्लेषक प्रथमेष मलय ने कहा, 'अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बहुत आशावाद है और मुझे लगता है ब्याज दर में वृद्धि की संभावना है। यह सोने में उतार-चढ़ाव को सीमित करेगा। इसलिए दिवाली के दौरान सोना 31,500 रुपए के ऊपरी स्तर और 30,000 रुपए के आसपास रह सकता है। (भाषा)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान

UP में ग्रामीण प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच, योगी सरकार की शिक्षा नीति ने बढ़ाया गौरव

लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौनसा घोटाला करेंगे? मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

अगला लेख