sundarkand

कमजोर वैश्विक संकेतों से सोने में रही 355 रुपए की गिरावट, चांदी भी 420 रुपए फिसली

Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (19:44 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 355 रुपए की गिरावट के साथ 60,095 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 420 रुपए की गिरावट के साथ 73,680 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 355 रुपए टूटकर 60,095 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,997 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 24.85 डॉलर प्रति औंस रह गई।
 
रिलायंस सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि अमेरिकी में रोजगार के अपेक्षाकृत बेहतर आंकड़ों के साथ श्रम बाजार की स्थिति को देखते हुए अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मई में अपनी नीतिगत बैठक में एक बार और ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावनाओं के बीच सोमवार को कॉमेक्स (जिंस बाजार) में एशियाई कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख