suvichar

सोने में आई 250 रुपए की गिरावट, चांदी भी 650 रुपए लुढ़की

Updated: मंगलवार, 7 नवंबर 2023 (19:09 IST)
Gold Silver Prices: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार (bullion market) में मंगलवार को सोना 250 रुपए की गिरावट के साथ 61,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। विदेशी बाजारों में मंदी के कारोबार के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 250 रुपए की गिरावट के साथ 61,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं।
 
चांदी की कीमत भी 650 रुपए औंधे मुंह लुढ़ककर 74,550 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,970 डॉलर प्रति औंस रह गई जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 22.75 डॉलर प्रति औंस रही।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख