kundali milan
✕

सोने में गिरावट, चांदी 41000 के पार

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (14:40 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के कमजोर पड़ने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 15 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 30 हजार 600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
 
सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग आने से चांदी 75 रुपए चमककर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 41 हजार 65 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने में मामूली गिरावट रही। सोना हाजिर 0.45 डॉलर की गिरावट के साथ 1,288.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.3 डॉलर लुढ़ककर 1,291.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सितंबर में हुई बैठक का विवरण जारी होने से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। इससे सोने में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। चांदी हाजिर भी गत दिवस के 17.20 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख