Hanuman Chalisa
✕

सोना 52200 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी चमककर 67093 रुपए प्रति किलो हुई

Updated: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (15:57 IST)
नई दिल्ली। पीली धातु में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गत दिवस रही भारी गिरावट के बीच घरेलू बाजार में सोने में गुरुवार को नरमी रही जबकि चांदी की चमक बढ़ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में गुरुवार को सोना वायदा 54 रुपए यानी 0.10 प्रतिशत फिसलकर 52,200 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। सोना मिनी भी 123 रुपए यानी 0.23 फीसदी लुढ़ककर 52,382 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद गुरुवार को सोने में तेजी रही। सोना हाजिर 0.6 प्रतिशत मजबूत होकर 1,929.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। गुरुवार को यह 1,900 डॉलर से नीचे उतर गया था। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक के 0.30 प्रतिशत टूटने से पीली धातु को बल मिला है।
 
भविष्य में कीमतों में गिरावट की आशंका के कारण दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 4.2 प्रतिशत लुढ़ककर 1,944.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.8 फीसदी उछलकर 25.76 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
एमसीएक्स में चांदी वायदा 340 रुपए यानी 0.51 प्रतिशत चमककर 67,093 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी मिनी 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 67,115 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख