shradh paksha
✕

Gold-Silver Price : कमजोर मांग से सस्ता हुआ सोना, चांदी के भी गिरे दाम

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2023 (22:57 IST)
Delhi bullion market : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम 350 रुपए घटकर 61,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए। चांदी की कीमत भी 1200 रुपए लुढ़ककर 74300 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। सोने का भाव पिछले कारोबारी सत्र में 62050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। सोने का भाव पिछले कारोबारी सत्र में 62050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, सुरक्षित निवेश के रूप में मांग घटने से नए महीने में सोने की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है।
 
चांदी की कीमत भी 1200 रुपए लुढ़ककर 74300 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,978 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी गिरावट के साथ 22.55 डॉलर प्रति औंस रह गई। गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से सोने की कीमतों पर असर पड़ा।
 
उन्होंने कहा कि व्यापारी अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बुधवार को होने वाली बैठक के नतीजों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और केंद्रीय बैंक का कोई भी आक्रामक संदेश सर्राफा कीमतों के लिए नकारात्मक हो सकता है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

5 लोग, 5 कहानी, 30 हजार फुट की ऊंचाई पर ऐसे बची 180 लोगों की जान, पढ़िए फ्लाइट FZ1073 की खौफनाक दास्तां

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

सभी देखें

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

उन्हें मरने नहीं दे सकता था, PM मोदी से बोले- भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार

कैप्टन स्मित माछर को 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार', पटेल सरकार का बड़ा ऐलान

रामपुर गोलीकांड की बरसी पर CM धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका बलिदान हमेशा याद रहेगा

अगला लेख