Hanuman Chalisa
✕

Gold-Silver Price : सोना-चांदी फिर हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम...

Updated: बुधवार, 15 मई 2024 (19:14 IST)
Gold and silver became expensive again : वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 450 रुपए की बढ़त के साथ 73400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
ALSO READ: Gold में 700 रुपए का उछाल, चांदी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
चांदी की कीमत भी 900 रुपए उछलकर 86,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 86,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना (24 कैरेट) 73,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 450 रुपए की बढ़त है।
ALSO READ: 20 फीसदी महंगा हुआ सोना, 2024 के पहले 3 माह में क्यों बढ़ी मांग?
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,365 डॉलर प्रति औंस पर पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 26 डॉलर तेज है। गांधी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट से बुधवार को यूरोपीय कारोबारी घंटों के दौरान सोने में तेजी आई। चांदी भी बढ़कर 28.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 28.35 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख