Daily Horoscope
✕

सोने में फिर आई 446 रुपए की तेजी, चांदी भी 888 रुपए मजबूत

Updated: मंगलवार, 17 अगस्त 2021 (20:11 IST)
नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में सुधार तथा रुपए का मूल्य घटने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 446 रुपए की तेजी के साथ 46,460 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,014 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 888 रुपए की तेजी के साथ 62,452 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 61,564 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

ALSO READ: तालिबान को मिला अमेरिका के भारी-भरकम निवेश का फायदा!
 
डॉलर में मजबूती आने के कारण मंगलवार को विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार के आरंभिक दौर में डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की गिरावट के साथ 74.27 रुपए प्रति डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,793 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.88 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर बनी रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि तेजी से फैलते कोरोना के डेल्टा संस्करण को लेकर चिंताओं के कारण सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख