sundarkand

वैश्विक दबाव में सोना-चांदी 2 सप्ताह के निचले स्तर पर

Updated: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (16:28 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में आई बड़ी गिरावट के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन टूटता हुआ 400 रुपए लुढ़ककर 2 सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 29,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 550 रुपए का गोता लगाती हुई 2 सप्ताह बाद 41,000 से नीचे उतरकर 40,950 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को भी पीली धातु में बड़ी गिरावट रही थी, हालांकि गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय बाजार बंद रहने का कारण शुक्रवार को स्थानीय स्तर पर सोने पर दोगुना दबाव देखा गया।
 
लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सोना हाजिर 6.23 डॉलर टूटकर 11 जनवरी के बाद के निचले स्तर 1,181.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.10 डॉलर फिसलकर 1,181.70 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर के मजबूत रहने से सोने पर दबाव है, साथ ही हाजिर में मांग कम रहने के कारण भी इसकी कीमतें गिरी हैं। लंदन में चांदी हाजिर भी 0.07 डॉलर फिसलकर 16.68 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख