Hanuman Chalisa

वर्ष 2015-16 में आर्थिक विकास दर बढकर 7.9 फीसदी पर

मंगलवार, 31 जनवरी 2017 (20:28 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने वित्त वर्ष 2015-16 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का विकास अनुमान संशोधित कर उसे 7.9 प्रतिशत कर दिया है। आरंभिक आंकड़ों में पिछले वित्त वर्ष विकास दर 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था, लेकिन केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी पहले संशोधित अनुमान में इसके 7.9 प्रतिशत रहने की बात कही गई है। वित्त वर्ष 2014-14 में जीडीपी विकास दर 7.2 प्रतिशत रही थी।
सकल मूल्य वर्द्धन (जीवीए) की विकास दर का 2015-16 का अनुमान पिछले साल मई में जारी 7.2 प्रतिशत से संशोधित कर 7.8 प्रतिशत कर दिया गया है। इसमें कृषि क्षेत्र का विकास अनुमान पहले के 1.2 प्रतिशत से घटाकर 0.8 प्रतिशत, खान एवं खनन का 7.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.3 प्रतिशत, विनिर्माण का 9.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 10.6 प्रतिशत, बिजली, गैस, जलापूर्ति एवं अन्य उपयोगी सेवाओं का 6.6 प्रतिशत से घटाकर 5.1 प्रतिशत तथा निर्माण का 3.9 से घटाकर 2.8 प्रतिशत कर दिया गया है।
 
इसके अलावा संशोधित अनुमान में लोक प्रशासन तथा रक्षा का विकास अनुमान 4.6 प्रतिशत और अन्य सेवाओं का 8.9 प्रतिशत बताया गया है। मई में इनका संयुक्त अनुमान 6.6 प्रतिशत बताया गया था। इसी प्रकार वित्तीय सेवाओं के लिए विकास अनुमान 6.6 प्रतिशत तथा रियल इस्टेट, आवासीय मिलकीयत तथा पेशेवर सेवाओं की विकास दर 12.6 फीसदी बताई गई है। पहले इनका संयुक्त विकास अनुमान 10.3 फीसदी बताया गया था।
 
व्यापार, मरम्मत, होटल तथा रेस्तरां का संशोधित विकास अनुमान 11.6 प्रतिशत तथा परिवहन, भंडारण, संचार एवं प्रसारण सेवाओं का 9.1 फीसदी रहने का अनुमान है। मई 2016 में इनकी संयुक्त विकास दर 9 प्रतिशत आंकी गई थी। (वार्ता)

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

अगला लेख