Hanuman Chalisa

विदेशी मुद्रा भंडार में हुई बढ़ोतरी, 15 करोड़ डॉलर बढ़कर हुआ 398.3 अरब डॉलर

Updated: शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (00:22 IST)
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 15 करोड़ डॉलर बढ़कर 398.27 अरब डॉलर हो गया। सोना और मुद्रा परिसंपत्तियों के बढ़ने से विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि दर्ज की गई।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। पिछले सप्ताह देश का मुद्रा भंडार 2.11 अरब डॉलर बढ़कर 398.122 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
 
रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 8.89 करोड़ डॉलर बढ़कर 371.07 अरब डॉलर हो गया।

डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां, मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और जापानी येन जैसी गैरअमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि और मूल्यह्रास के प्रभावों को भी समाहित करता है।
 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 अप्रैल 2018 को समाप्त सप्ताह में 426.028 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गया था लेकिन तब से इसमें कुल मिलाकर काफी गिरावट आई है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में आरक्षित स्वर्ण भंडार 7.82 करोड़ डॉलर बढ़कर 22.764 अरब डॉलर हो गया।

सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ विशेष निकासी अधिकार 78 लाख डॉलर घटकर 1.455 अरब डॉलर रह गया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इसी प्रकार से आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार भी 91 लाख डॉलर घटकर 2.982 अरब डॉलर रह गया।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

दोस्‍ती में ब्‍लैकमेल का गेम, इंदौर में लॉ स्टूडेंट के अश्लील वीडियो वायरल, मिलने से मना किया तो सहेलियों को भेजी क्‍लिप्‍स

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

LIVE: मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा, 4 बार CJP को भेजा बातचीत का प्रस्ताव

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

अगला लेख