suvichar

इस तरह प्लान करें निवेश, पाएं वित्तीय आजादी...

Updated: गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (00:21 IST)
इंदौर। वित्त विशेषज्ञ विशाल राठौर ने बुधवार को वित्तीय आजादी पर एक इंटरेक्टिव सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को म्यूचुअल फंड समेत निवेश के कई विकल्पों पर प्रकाश डाला।
 
उन्होंने सवाल किया कि क्या आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वित्तीय रूप से तैयार है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति बच्चों की पढ़ाई, बच्चों की शादी, घर खरीदने, रिटायरमेंट और वेकेशन के लिए पैसे कमाता है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के लिए गोल प्लानिंग बेहद जरूरी है। उसे पता होना चाहिए कि वह क्यों कमा रहा है? 
 
इस सत्र में राठौर ने बताया कि बचत क्या होती है और किस प्रकार बचत और निवेश अलग-अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि लोग आय  में से खर्चे घटाकर बचत करते हैं जबकि बचत का फॉर्मूला है, पैसा कमाओं उसमें बचत घटाकर खर्चे करों, क्या यह प्रेक्टिकली संभव है। लोगों को निवेश इस तरह करना चाहिए ताकि उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके। सोना, इक्विटी, प्रॉपर्टी, बैंक खाते और म्यूचुअल फंड में निवेश के फायदे और नुकसान पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की।
 
उन्होंने कहा कि लोग दूसरों के रिसर्च पर अपना पैसा लगाते हैं। हालांकि निवेश का फंडा यह है कि पहले खुद रिसर्च करों और फिर पैसा  लगाओं। इस अवसर पर उन्होंने इंडेक्सिंग के बारे में भी लोगों को विस्तार से बताया।
 
इस अवसर पर फाइनेंशियल प्लानर और कॉरपोरेट ट्रेनर नवनीत धवन ने कहा कि आपका निवेश पूरी तरह प्लान्ड होना चाहिए। शुरुआत में आपको कंटीजेंसी प्लानिंग करनी चाहिए। सामान्यत: लोग निवेश और इंशोरेंस को एक ही मानकर चलते हैं, ऐसा करना गलत हैं। 
 
उन्होंने कहा कि अगर आप इंशोरेंस कराना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको टर्म प्लान लेना चाहिए और यह आपकी आपकी सालाना आमदनी आय का 12 से 15 गुना तक होना चाहिए। अगर आप मध्यम से लंबी की अवधि के लिए शेयर बाजार में निवेश करना चाहिए। इसके लिए आप म्यूचुअल फंड का भी सहारा ले सकते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि व्यक्ति जैसे ही कमाना शुरू करें वह अपनी विल भी लिख दें। उसे हर वर्ष एक डायरी में अपने निवेश के बारे में लिख देना चाहिए ताकि परिवार को भी पता रहे कि कहा कितना निवेश किया गया है। 
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख