Hanuman Chalisa
✕

वायरस को लेकर डर बढ़ा, सेंसेक्स 674 अंक टूटा, निफ्टी 8,100 अंक से नीचे गया

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (20:13 IST)
मुंबई। कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली से शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 674 अंक टूट गया। इस महामारी के आर्थिक प्रभाव को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे निवेशक घबराए हुए हैं। 
 
कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी और रुपए में कमजोरी से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। शुक्रवार को कारोबार के दौरान रुपया टूटकर 76 प्रति डॉलर से भी नीचे चला गया था। 
 
बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 27,500.79 अंक के निचले स्तर तक आया। अंत में यह 674.36 अंक या 2.39 प्रतिशत के नुकसान से 27,590.95 अंक पर बंद हुआ। 
 
एनएसई का निफ्टी भी 170 अंक या 2.06 प्रतिशत टूटकर 8,083.80 अंक पर आ गया। छुट्टियों वाले कम कारोबारी सत्र वाले सप्ताह में सेंसेक्स 2,224.64 अंक या 7.46 प्रतिशत टूटा है। वहीं निफ्टी में 576.45 अंक या 6.65 प्रतिशत की गिरावट आई है। 
 
मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने कोरोना वायरस संकट की वजह से भारतीय बैंकिंग क्षेत्र के परिदृश्य को बदलकर नकारात्मक कर दिया है। इससे बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली का सिलसिला चला। 
 
सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक 9.16 प्रतिशत टूटा। इंडसइंड बैंक, आईसी आईसीआई बैंक, टाइटन, एसबीआई, मारुति, एचडीएफसी और एशियन पेंट्स के शेयर भी नुकसान में रहे। 
 
वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, आईटीसी, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे। कारोबारियों ने कहा कि रोज कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में निवेशक आर्थिक मंदी की आशंका को लेकर घबराए हुए हैं। 
 
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने शुक्रवार को आगाह किया कि कोविड-19 से वैश्विक अर्थव्यवस्था को 4,100 अरब डॉलर की चोट पहुंच सकती है। इस महामारी ने अमेरिका, यूरोप और अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है।
 
एडीबी का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर घटकर चार प्रतिशत पर आ जाएगी। एमके वेल्थ मैनेजमेंट के शोध प्रमुख जोसफ थॉमस ने कहा, ‘भारतीय बाजार खुलने के बाद लगातार नकारात्मक दायरे में रहे। कोविड-19 की वजह से बैंकिंग क्षेत्र की रेटिंग घटाए जाने से वित्तीय कंपनियों के शेयरों में नुकसान रहा।’ 
 
थॉमस ने कहा कि इस सप्ताह लघु अवधि में सुधार के बाद बाजार में फिर गिरावट शुरू हो गई। लेकिन यह संतोष की बात है कि गिरावट की रफ्तार में कुछ कमी आई है।बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.17 प्रतिशत तक का नुकसान रहा। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 2,300 को पार कर गई है। अब तक यह महामारी 56 लोगों की जान ले चुकी है। 
 
अन्य एशियाई बाजारें में चीन का शंघाई, हांगकांग का है।सेंग नुकसान में रहे। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में मामूली बढ़त दर्ज हुई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में चल रहे थे। 
 
अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 55 पैसे के नुकसान से 76.15 प्रति डॉलर पर था। रूस और सऊदी अरब के बीच कीमत युद्ध समाप्त होने की उम्मीद के बीच ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 8.15 प्रतिशत चढ़कर 32.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख