biodatamaker

Jio platforms में जादू होल्डिंग्स के माध्यम से हिस्सेदारी खरीदेगा Facebook

Updated: गुरुवार, 4 जून 2020 (08:43 IST)
नई दिल्ली। जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio platforms) में फेसबुक ( Facebook) 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी अपनी एक नई इकाई जादू होल्डिंग्स के माध्यम से खरीद रही है। फेसबुक ने पिछले महीने ही जियो प्लेटफॉर्म्स में इस निवेश की घोषणा की थी।

फेसबुक ने अप्रैल में कहा था कि वह 5.7 अरब डॉलर (43,574 करोड़ रुपए) के निवेश से जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा।

फेसबुक के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी जादू होल्डिंग्स (सीमित उत्तरदायित्व कंपनी-एलएलसी) ने इस संबंध में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग को दस्तावेज सौंपे दिए हैं।

जादू होल्डिंग्स का गठन अमेरिका में मार्च 2020 में किया गया है। यह भारत या दुनिया के किसी अन्य देश में कोई कारोबार नहीं करती है। इसका मकसद जियो प्लेटफॉर्म्स में अल्पांश हिस्सेदारी खरीदना है। इसी के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स, व्हाट्सएप इंक और रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने एक अलग साझेदारी की है।
रिलायंस रिटेल ने ‘जियोमार्ट’ नाम से एक नया ई-मार्केटप्लेस शुरू किया है। यह ग्राहकों को छोटी दुकानों और किराना दुकानों से जोड़ता है। इसे बाद में व्हाट्सएप के साथ जोड़ने की योजना है।(भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन खत्म, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

E20 पेट्रोल पर CEA नागेश्वरन ने उठाए सवाल, E-10 पर लौटने की दी सलाह

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख