Daily Horoscope
✕

पीएफ धारकों के लिए खुशखबर, मिलेगी आवास सब्सिडी

Updated: गुरुवार, 22 जून 2017 (21:25 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) से हाथ मिलाया है। इससे ईपीएफओ के सदस्यों को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत सस्ते मकान खरीदने पर ऋण से संबंधित 2.67 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी।
 
इस बारे में ईपीएफओ के केंद्रीय भविष्य निधि कोष आयुक्त वीपी जॉय तथा हुडको के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एम रवि कांत ने सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए। इस मौके पर शहरी विकास, आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री एम. वेंकैया नायडू और श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय भी मौजूद थे।
 
यह एमओयू ईपीएफओ की अपने अंशधारकों के लिए पेश आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना को मिलाएगा। आवास योजना के तहत ईपीएफओ ने सोसायटीज से अपने अंशधारकों को घर खरीदने के लिए अपनी भविष्य निधि का 90 प्रतिशत तक निकालने की अनुमति दी है।
 
इस साल अप्रैल में ईपीएफओ अपनी ईपीएफ योजना में संशोधन कर अंशधारकों को घर की खरीद के लिए शुरआती भुगतान और ईएमआई के भुगतान के लिए ईपीएफ खाते के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। पीएमएवाई के तहत लाभाथर्यिों को उनकी आय के स्तर के हिसाब से ऋण से जुड़ी सब्सिडी मिलती है जिससे 2022 तक सभी के लिए घर के सपने को पूरा किया जा सके। (भाषा)
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख