Hanuman Chalisa
✕

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.06 अरब डॉलर बढ़कर 400.24 अरब डॉलर

Updated: शनिवार, 9 फ़रवरी 2019 (00:11 IST)
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.063 अरब डॉलर बढ़कर 400.24 अरब डॉलर हो गया जिसका मुख्य कारण प्रमुख मुद्रा परिसंपत्तियों में उछाल आना है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। पिछले सप्ताह देश का मुद्रा भंडार 1.497 अरब डॉलर बढ़कर 398.178 अरब डॉलर हो गया था।
 
रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 1.280 अरब डॉलर बढ़कर 373.430 अरब डॉलर हो गया। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां, मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और जापानी येन जैसी गैरअमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि और मूल्यह्रास के प्रभावों को भी समाहित करती है।
 
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने 13 अप्रैल 2018 को समाप्त सप्ताह में 426.028 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू लिया था लेकिन तब से इसमें कुल मिलाकर काफी गिरावट हुई है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में आरक्षित स्वर्ण भंडार 76.49 करोड़ डॉलर बढ़कर 22.686 अरब डॉलर हो गया।
 
सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के साथ विशेष निकासी अधिकार 62 लाख डॉलर बढ़कर 1.470 अरब डॉलर हो गया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार भी 1.12 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.654 अरब डॉलर हो गया। 

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

भारत में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भाषण की चर्चा क्यों हो रही है?

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

अगला लेख