suvichar

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में गुजरात अव्वल

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (18:21 IST)
नई दिल्ली। सरकार द्वारा स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों पर जोर दिए जाने के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआती बिक्री में गुजरात पहले नंबर पर आ गया है। बीते वित्त वर्ष में गुजरात में कुल मिलाकर 4,330 इलेक्ट्रिक वाहन बिके। वित्त वर्ष 2016-17 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के लिहाज से गुजरात के बाद क्रमश: पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, राजस्थान व महाराष्ट्र का नंबर आता है।
 
इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माताओं के नवगठित संगठन 'इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता परिषद' (एसएमईवी) के एक अध्ययन के अनुसार 2016-17 में महाराष्ट्र में 1,926 इकाई, राजस्थान में 2,388 इकाई, उत्तरप्रदेश में 2,467 इकाई व पश्चिम बंगाल में 2,846 इकाई ई-वाहन बिके।
 
इसके अनुसार उक्त इलेक्ट्रिक वाहनों में 92 प्रतिशत दुपहिया व केवल 8 प्रतिशत चौपहिया वाहन रहे। यह अध्ययन उन सभी इलेक्ट्रिक दुपहिया​ व चौपहिया वाहनों पर केंद्रित है, जो कि 2016-17 के दौरान बिके व चल रहे हैं। एसएमईवी के निदेशक सोहिंदर गिल का कहना है कि यह अच्छी बात है कि लोग खुद बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर जा रहे हैं लेकिन बाकी राज्यों को भी इस बारे में पहल करनी चाहिए तथा इस संबंध में चुनौतियों को दूर किया जाना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बहुत ही शुरुआती चरण में है। सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण आदि को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर जोर देना शुरू किया है। (भाषा)
Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख