suvichar
✕

सोने में 224 रुपए और चांदी में 620 रुपए की तेजी

Updated: शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (19:45 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में सोने (Gold) का भाव शुक्रवार को 224 रुपए की तेजी के साथ 52,672 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी (Silver) की कीमत भी 620 रुपए की तेजी के साथ 69,841 रुपए प्रति किग्रा हो गई।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व सोना 52,448 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 620 रुपए की तेजी के साथ 69,841 रुपए प्रति किग्रा हो गई, जो पहले 69,221 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, अंतरराष्ट्रीय कीमतों में मजबूती से दिल्ली सर्राफा हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव में 224 रुपए की तेजी आई। शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 73.45 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी दर्शाता 1,954 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी 27.13 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख