suvichar

सोने में 238 रुपए और चांदी में 960 रुपए का उछाल

Updated: सोमवार, 10 अगस्त 2020 (19:40 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 238 रुपए और सुधरकर 56,122 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछला भाव 55,884 रुपए प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 960 रुपए की तेजी के साथ 76,520 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई जो पिछले कारोबारी सत्र में 75,560 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, रुपए में सुधार आने के कारण सोने में तेजी पर कुछ अंकुश लगा रहा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जींस अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिका-चीन के गहराते तनाव और कोविड19 हालात के चलते सोने और चांदी को निवेश की सुरक्षित जगह माना जा रहा है।

यही कारण है कि इनमें जोरदार तेजी है। पिछले सप्ताह हर रोज सोने का भाव तेजी पर रहा। उनका मानना है कि निकट भविष्य में घरेलू बाजार में सोना घट-बढ़कर 54,700-55,400 रुपए के बीच और विश्व बाजार में 2025-2050 डॉलर प्रति औंस के बीच रहेगा।

शेयर बाजार में तेजी के अनुरूप सोमवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 74.90 रुपए प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 2,035 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी की कीमत 28.31 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।(भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख