Daily Horoscope
✕

सोना ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा, दिल्ली में 45 हजार रुपए के पार

Updated: सोमवार, 9 मार्च 2020 (19:32 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी की चिंताओं के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 22 रुपए के हलके सुधार के साथ 45063 रुपए रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले दिन सोना 45041 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा में चांदी का भाव 710 रुपए टूटकर 47359 रुपए पर बंद हुआ। पिछले सत्र के कारोबार में यह 48069 रुपए प्रति किलोग्राम था। एचडीएफसी सिक्युरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, दिल्ली में 24 कैरेट के सोने का हाजिर भाव 22 रुपए चढ़ गया।

उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में 30 प्रतिशत से अधिक गिरावट के बाद वैश्विक आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंताजनक हालात होने से सोने की कीमतों में बढ़त देखी गई है। बांड बाजार में कम प्रतिफल और नीची ब्याज दरों के चलते सोने की कीमतों को और समर्थन मिल सकता है।

वैश्विक शेयर बाजारों के नीचे बने रहने से निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं। इस बीच घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स सोमवार को 1941 अंक गिरकर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1680 डॉलर प्रति औंस और चांदी 16.42 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख