biodatamaker
✕

सोना रिकॉर्ड स्‍तर पर, 1400 रुपए उछला, 45 हजार के करीब

Updated: बुधवार, 4 मार्च 2020 (16:54 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत की कटौती के बाद विदेशों में रही जबरदस्त तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 1400 रुपए की छलांग लगाकर 44870 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। चांदी भी 1250 रुपए उछलकर करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 47700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद विदेशी बाजारों में मंगलवार को सोना हाजिर 3 प्रतिशत मजबूत हुआ जो 2016 के बाद की सबसे बड़ी एक दिनी तेजी है। इसका असर आज स्थानीय बाजार खुलने पर दिखा।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, गत दिवस की बड़ी तेजी के बाद आज दोनों कीमती धातुओं में नरमी रही। सोना हाजिर 8.60 डॉलर लुढ़ककर 1636.95 डॉलर प्रति औंस रह गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.50 डॉलर की गिरावट में 1636.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.04 डॉलर टूटकर 17.19 डॉलर प्रति औंस रही।

विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच स्थानीय बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने की चमक बढ़ी है। सोना स्टैंडर्ड 1400 रुपए चमककर 44870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 44700 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बिका। 8 ग्राम वाली गिन्नी 300 रुपए की बढ़त में 31500 रुपए प्रति इकाई पर पहुंच गई।

चांदी हाजिर 1250 रुपए की बढ़त के साथ 47700 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा भी 440 रुपए मजबूत होकर 45290 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर पहुंच गए।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

लखनऊ की खूबसूरत मॉडल-इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे और करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की पूरी कहानी

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पहली मुलाकात में राजीव गांधी को दिल दे बैठी थीं सोनिया गांधी, किताब A Journey of Love के बहाने सुनाई Love Story

अगला लेख