Daily Horoscope
✕

सोने और चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए क्‍या रहे आज के भाव....

Updated: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (17:34 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी और सोना में भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 1100 रुपए की गिरावट के साथ 45700 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई और सोना 850 रुपए उतरकर 42870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।

विदेशों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट देखी गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1600 डॉलर से नीचे उतरकर 1586.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 57.80 डॉलर की गिरावट लेकर 1,582.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी उतरकर 16.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

कारोबारियों का कहना है कि कोरोना वायरस के दुनिया के कई देशा में फैलने के कारण शेयर बाजार, कच्चा तेल और डॉलर पर बने दबाव का असर कीमती धातुओं पर दिखा, जिसके कारण इसमें निवेशकों ने जमकर मुनाफावूसली की, जिसके कारण सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट देखी गई है। 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख