biodatamaker
✕

सोना 396 रुपए टूटा, चांदी 179 रुपए कमजोर

Updated: बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (17:20 IST)
नई दिल्ली। मांग घटने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 396 रुपए टूटकर 40,871 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। सोने की तरह चांदी के दाम भी 179 रुपए घटकर 46,881 रुपए प्रति किलोग्राम रह गए।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं की मांग घटने से सोने के दाम नीचे आए। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 41,267 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की तरह चांदी के दाम भी 179 रुपए घटकर 46,881 रुपए प्रति किलोग्राम रह गए।

मंगलवार को चांदी 47,060 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 396 रुपए नीचे आ गया। वैश्विक बाजारों में एक दिन पहले आई गिरावट से यहां भी सोने की कीमतें नीचे आईं।

इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ 71.17 रुपए प्रति डॉलर पर चल रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,554 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था, वहीं चांदी भी 17.70 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

Top News 22 October: दिल्ली-NCR की हवा खराब, मेटा पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

अगला लेख