dharma sangrah
✕

वैश्विक स्‍तर पर तेजी से सोना चढ़ा, चांदी भी चमकी

Updated: बुधवार, 15 जनवरी 2020 (16:20 IST)
नई दिल्‍ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 150 रुपए चमककर 40,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 150 रुपए की बढ़त के साथ 47,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.3 प्रतिशत चढ़कर 1,551.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 8.20 डॉलर की तेजी के साथ 1,552.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की प्रासंगिकता को लेकर उपजे संदेश से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ा है।

अमेरिकी वित्तमंत्री स्टिवन नूचिन ने मंगलवार को कहा कि पहले चरण के समझौते के बाद भी चीनी सामानों पर सीमा शुल्क में की गई बढ़ोतरी कायम रहेगी। उन्होंने बताया कि यह वृद्धि दूसरे चरण तक प्रभाव में रहेगी।

इससे इस बात पर सवाल उठने लगे हैं कि समझौता कितना प्रभावी होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर चमककर 17.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख