sundarkand
✕

सोना और महंगा, 42000 के पार, चांदी 760 रुपए उछली

Updated: बुधवार, 8 जनवरी 2020 (16:03 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से विदेशों में पीली धातु 1,600 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई। इससे दिल्ली सर्राफा बाजार में इसके दाम 530 रुपए बढ़कर 42,330 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गए। चांदी भी 760 रुपये उछलकर चार महीने से अधिक के उच्चतम स्तर 49,560 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रहा।

ईरान ने बुधवार सुबह इराक स्थिति अमेरिकी सैन्यबलों और अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमला किया। इससे निवेशकों ने पूंजी बाजार में जोखिम उठाने की बजाय सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की शुरुआत से ही स्थानीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। इस साल 02 जनवरी के बाद से पांच कारोबारी दिवस में सोना 1,980 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,910 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना हाजिर एक समय 1,610.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो मार्च 2013 के बाद का उच्चतम स्तर है। हालांकि बाद में इसकी बढ़त कुछ कम हुई और यह करीब 20 डॉलर की वृद्धि के साथ 1,593.76 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 16 डॉलर की तेजी के साथ 1,590 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.03 डॉलर चढ़कर 18.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्ष के धरने पर EC का जवाब- शाम 4 बजे तक किसी ने परमिशन नहीं मांगी, दिल्ली पुलिस ने कहा करेंगे आवश्यक कार्रवाई

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

Rahul Gandhi : आकाशवाणी भवन के बाहर जोरदार हंगामा, 8 घंटे बाद राहुल-प्रियंका को किया गया डिटेन, 50 सांसदों सहित कुल 250 लोग हिरासत में

अगला लेख