dipawali
✕

सोने ने फिर लगाई ऊंची छलांग, 41000 के करीब

Updated: सोमवार, 6 जनवरी 2020 (17:19 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सटोरियों ने सुरक्षित निवेश विकल्प की ओर अपना रुख किया, जिससे सोमवार को वायदा कारोबार में सोना 857 रुपए उछलकर 40,969 रुपए प्रति डॉलर हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलीवरी वाला सोना 857 रुपए यानी 2.14 प्रतिशत बढ़कर 40,969 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 5,559 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 874 रुपए यानी 2.17 प्रतिशत चढ़कर 41,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 530 लॉट का कारोबार हुआ।

बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को अमेरिकी हमले में शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर शीर्ष सेना के कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या की प्रतिक्रिया में अगर तेहरान ने कोई बदले की कार्रवाई की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,578.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: किसानों को मिलेगी 20 हजार करोड़ की सौगात, केवड़िया में आयोजित होगी एकता परेड

साइक्लोन 'अर्णब' ने बदला मौसम का मिजाज, इन स्थानों पर आज नहीं दिखेगा करवा चौथ का चांद

'नजर हटी, दुर्घटना घटी': वाराणसी MLC चुनाव में रिकाउंटिंग के बीच अखिलेश यादव ने क्यों कही यह बात?

Top News 29 October: MLC चुनाव में भाजपा को 28 में से 13 सीटें, दिल्ली की हवा खराब

LIVE: MLC चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला, नागपुर स्नातक सीट जीती

अगला लेख