dipawali
✕

सोना 220 रुपए उछला, चांदी 150 रुपए टूटी

Updated: शनिवार, 4 जनवरी 2020 (18:09 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका के हमले में ईरान के एक कमांडर की मौत के बाद निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षित होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में रही तेजी के बल पर शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 220 रुपए उछलकर 41,290 रुपए प्रति दस ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 150 रुपए फिसलकर 48,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर सोना हाजिर बढ़कर 1,551.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 27.20 डॉलर की तेजी लेकर 1,551.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.20 डॉलर उतरकर 18.03 डॉलर प्रति औंस पर रही। अमेरिका के हमले के बाद भू राजनैतिक तनाव बढ़ाने और तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में कच्चे तेल में भी उबाल आ गया। इसका असर डॉलर के साथ ही कीमती धातुओं पर भी दिखा। विश्लेषकों का कहना है कि यदि तनाव बढ़ता है तो वैश्विक बाजार में सोना हाजिर 1575 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख