Daily Horoscope
✕

सोना 109 रुपए चढ़ा, चांदी 338 रुपए उछली

Updated: शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (21:37 IST)
नई दिल्ली। रुपए के कमजोर पड़ने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 109 रुपए की तेजी के साथ 38894 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले दिन गुरुवार को सोना 38785 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी की कीमत भी 338 रुपए के सुधार के साथ 45786 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि स्थिर वैश्विक कीमतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 109 रुपए चढ़ गया। उन्होंने बताया कि दिन के कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर था। इस दौरान चांदी की कीमत भी 338 रुपए के सुधार के साथ 45786 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

इससे पिछले दिन चांदी 45448 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव लगभग अपरिवर्तित रहे। सोना मामूली सुधार दर्शाता 1478 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.05 डॉलर प्रति औंस रही।
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख