Hanuman Chalisa
✕

कमजोर मांग से सोना टूटा, चांदी भी लुढ़की

Updated: मंगलवार, 10 दिसंबर 2019 (17:42 IST)
नई दिल्ली। कमजोर मांग और रुपए में मजबूती से सोने का भाव दिल्ली में मंगलवार को 95 रुपए टूटकर 38,460 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसी प्रकार, चांदी की कीमत भी 128 रुपए घटकर 44,607 रुपए किलो रही। एक दिन पहले यह 44,735 रुपए किलो थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पीली धातु इससे पिछले दिन (सोमवार) के कारोबार में 38,555 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर मूल्य 95 रुपए नीचे आया। इसका कारण रुपए की विनिमय दर में मजबूती और कमजोर हाजिर मांग है।

कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 15 पैसे मजबूती में रहा। इसी प्रकार, चांदी की कीमत भी 128 रुपए घटकर 44,607 रुपए किलो रही। एक दिन पहले यह 44,735 रुपए किलो थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1,463 डॉलर प्रति औंस पर जबकि चांदी 16.62 डॉलर प्रति औंस पर रही।

पटेल ने कहा, अमेरिका और चीन के बीच 15 दिसंबर से पहले शुरुआती व्यापार समझौते की उम्मीद से सोने में बिकवाली हुई। 15 दिसंबर अमेरिका के नए शुल्क की समय सीमा है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

अगला लेख