dharma sangrah
✕

सोना 50 रुपए चढ़ा, चांदी 50 रुपए उतरी

Updated: गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (19:46 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपए चढ़कर 39120 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा, जबकि चांदी 50 रुपए टूटकर 45,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1.24 डॉलर बढ़कर 1,455.49 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1.20 डॉलर चढ़कर 1,454.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन द्वारा व्यापार युद्ध को लेकर इस वर्ष के अंत तक प्रारंभिक समझौता करने की उम्मीद जताने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश से निकासी की है, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव दिख रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 0.01 प्रतिशत 16.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चमककर 39,120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी लेकर 38,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। 8 ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर टिकी रही।

चांदी हाजिर 50 रुपए टूटकर 45,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा मामूली बढ़त लेकर 44,221 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे। 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख