Hanuman Chalisa
✕

सोने का भाव 35 रुपए टूटा, चांदी हुई मजबूत

Updated: बुधवार, 27 नवंबर 2019 (17:17 IST)
नई दिल्‍ली। रुपए की मजबूती के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 35 रुपए गिरकर 38503 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रह गया। हालांकि चांदी के भाव में 147 रुपए की तेजी रही। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, मूल्यवान धातु का भाव इससे पहले मंगलवार को 38538 रुपए पर बंद हुआ था।

हालांकि चांदी की कीमत 147 रुपए बढ़कर 45345 रुपए किलो पर पहुंच गई। एक दिन पहले मंगलवार को यह 45198 रुपए रही थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, रुपए की विनिमय दर में गिरावट के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 35 रुपए टूटा।

डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार दूसरे दिन कारोबार के दौरान करीब 15 पैसे मजबूत हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी करेंसी के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे मजबूत होकर 71.40 पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी शुरुआत तथा पूंजी प्रवाह बने रहने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी दोनों में गिरावट रही और इनके भाव क्रमश: 1459 डॉलर प्रति औंस और 17.02 डॉलर प्रति औंस रहे। पटेल ने कहा, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता के सकारात्मक नतीजे पर पहुंचने की उम्मीद में अंतरराष्ट्रीय बाजारों के अनुरूप घरेलू बाजार में सोने के भाव में नरमी रही।

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख