kalsarpa dosh calculator
✕

कमजोर वैश्विक रुख से सोना 166 रुपए टूटा, चांदी भी लुढ़की

Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2019 (17:51 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत सोमवार को 166 रुपए टूटकर 38604 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के बीच सोने के दाम में नरमी आई। इससे पहले शनिवार को मूल्यवान धातु का भाव 38770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी का भाव भी 402 रुपए टूटकर 45,178 रुपए किलो रहा।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की बिकवाली के बीच दिल्ली में हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 166 रुपए नीचे आया। चांदी का भाव भी 402 रुपए टूटकर 45178 रुपए किलो रहा। पिछले कारोबार में यह 45580 रुपए पर पहुंच गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों में गिरावट रही। जहां सोने का भाव 1458 डॉलर प्रति औंस रहा, वहीं चांदी 16.86 डॉलर प्रति औंस रही।

पटेल ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार सौदे को लेकर उम्मीद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर मूल्य सोमवार को 1460 डॉलर प्रति औंस से नीचे चला गया। अमेरिका और चीन के बीच शुरुआती समझौते की उम्मीद से वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी रही। समझौते पर साल के अंत तक दस्तखत किए जा सकते हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

अगला लेख