ganesh chaturthi

कमजोर ग्राहकी से सोना फिसला, चांदी हुई मजबूत

Updated: शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (17:25 IST)
नई दिल्ली। वैवाहिक मौसम के बावजूद जेवराती मांग कम रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 85 रुपए टूटकर 39,485 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, वहीं चांदी 135 रुपए की मजबूती के साथ 46,285 रुपए प्रति किलाग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी भी स्थानीय स्तर पर पीली धातु को टूटने से नहीं बचा  सकी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितता कायम रहने से वहां सोना बढ़त में रहा।

सोना हाजिर 6.75 डॉलर चढ़कर 1,471.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि चीन अमेरिका के साथ करीब सालभर से जारी व्यापार युद्ध समाप्त करने के लिए समझौते का इच्छुक तो है, लेकिन यदि अमेरिका कर बढ़ाता है तो वह भी बदले की कार्रवाई करेगा। इससे प्रस्तावित समझौते को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.30 डॉलर चमककर 1,470.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.10 डॉलर चढ़कर 17.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख