Daily Horoscope
✕

सोना लगातार दूसरे दिन चढ़त पर, चांदी 45000 के पार

Updated: शनिवार, 16 नवंबर 2019 (16:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग आने से शनिवार को सोना 10 रुपए चमककर 39450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 165 रुपए की मजबूती के साथ 45,840 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर रही। यह दोनों कीमती धातुओं का 8 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है।

कारोबारियों का कहना है कि वैवाहिक मौसम में जेवराती मांग में तेजी है, लेकिन विदेशी बाजारों में सोने-चांदी में जारी गिरावट के कारण स्थानीय बाजार में भी इनके दाम ज्यादा नहीं बढ़ पा रहे हैं। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर शुक्रवार को वहां सोना हाजिर 1.10 डॉलर फिसलकर 1,467.85 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.70 डॉलर टूटकर 1,468.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 16.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। स्थानीय बाजार में सोने की कीमत लगातार दूसरे दिन मामूली बढ़त में रही। सोना स्टैंडर्ड 10 रुपए महंगा होकर 39,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। 8 ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर स्थिर रही। चांदी लगातार पांचवें दिन मजबूत हुई। चांदी हाजिर 165 रुपए की बढ़त में 45,840 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 253 रुपए चमककर 44,443 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

परिसीमन विधेयक पर DMK हुआ नरम, विपक्षी दल गरम, केंद्र सरकार के दो संभावित प्रस्तावों पर टिकी नजरें, किसने क्या कहा

CEC के साथ फोटो खिंंचवा कर विवादों में घिरे दिग्गज कांग्रेस नेता अजय सिंह,अब बोले- मुझे पता नहीं था वो ज्ञानेश कुमार थे

विधायक पुत्र रुद्राक्ष शक्‍ला के खजराना मंदिर गर्भगृह में एंट्री पर प्रशासन सख्‍त, पुजारी समेत 5 लोगों पर होगा एक्‍शन

कौन है भारत का 'AI किड' राउल जॉन अजू, मॉस्को में जिसके मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन; पीएम मोदी के बारे में क्या बोले

अगला लेख