manglik dosh calculator
✕

सोना फिर चमका, चांदी में भी 150 रुपए की बढ़त

Updated: सोमवार, 11 नवंबर 2019 (16:50 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में लौटी तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 5 दिन गिरावट से उबरता हुआ 50 रुपए चमककर 39,320 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 150 रुपए की बढ़त में 45,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम कीमत पर हुई लिवाली के कारण पीली धातु में तेजी रही। अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध का मुद्दा अब भी अनसुलझा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था की सुस्ती बरकरार है। इस दौरान निवेशकों ने कम कीमत पर सोने की खरीददारी की जिससे इसमें तेजी रही।

लंदन एवं न्यूयॉक से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर सोमवार को 5.65 डॉलर चढ़कर 1,464.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.30 डॉलर की बढ़त में 1,465.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी 0.14 डॉलर की बढ़त में 16.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 
 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख