dharma sangrah
✕

सोने-चांदी में मामूली गिरावट, जानिए क्‍या रहे भाव...

Updated: गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (17:15 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 30 रुपए फिसलकर 39,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 40 रुपए टूटकर 46,835 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर आज 2.80 डॉलर फिसलकर 1,487.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.40 डॉलर लुढ़ककर 1,488.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध समाप्त करने को लेकर होने वाले समझौते में देरी के संकेत से निवेशक अभी सतर्क रुख अपना रहे हैं जिससे पीली धातु में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा जा रहा है।

अमेरिकी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि प्रस्तावित समझौते की शर्तों और स्थान को लेकर अभी चर्चा जारी है तथा समझौते में देरी हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर चढ़कर 17.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख