dharma sangrah

सोना सस्ता हुआ, चांदी में भी बड़ी गिरावट

Updated: बुधवार, 6 नवंबर 2019 (16:34 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में मंगलवार को पीली धातु में रही बड़ी गिरावट का असर दिल्ली सर्राफा बाजार पर आज दिखा और सोना 320 रुपए लुढ़ककर एक सप्ताह के निचले स्तर 39,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 1,025 रुपए की भारी गिरावट के साथ करीब 3 सप्ताह के निचले स्तर 46,875 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।

यह इस साल 26 सितंबर के बाद सफेद धातु में सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है। दोनों कीमती धातुओं के भाव लगातार दूसरे दिन टूटे हैं। वैश्विक स्तर पर मंगलवार को सोना हाजिर में 1.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई जो सितंबर के उत्तरार्द्ध के बाद सबसे ज्यादा है। आज हालांकि यह 2 डॉलर के सुधार के साथ 1,486.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी आज 2.90 डॉलर चमककर 1,486.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और अमेरिका में बांड पर ब्याज बढ़ने से निवेशक पूंजी बाजार में जोखिम उठाने का साहस दिखा रहे हैं। इससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर फिसलकर 17.54 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Show comments

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

Sarangpur : सारंगपुर में दर्दनाक हादसा, 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में बही, 7 की मौत, 2 ने कूदकर बचाई जान, 2 लापता

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: सुभाषचंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई को कैसे दी नई दिशा? जानिए उनका योगदान

Weather Update : MP-राजस्थान में मूसलाधार बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट; असम में बाढ़ से 100 की मौत

अगला लेख