biodatamaker
✕

कमजोर ग्राहकी से सोना 175 रुपए, चांदी 200 रुपए टूटी

Updated: शनिवार, 2 नवंबर 2019 (18:16 IST)
नई दिल्ली। ऊंचे भाव पर ग्राहकी कमजोर रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। सोना 175 और चांदी हाजिर 200 रुपए लुढ़क गई। कारोबारियों के अनुसार त्यौहारी मांग निकल चुकी है और ग्राहकी ने अभी जोर नहीं पकड़ा है।

गत दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में तेजी और डॉलर के मजबूत होने से घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार छलांग लगाई थी, किंतु आज तेजी बरकरार नहीं रह पाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना 1514 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर मजबूत रहा था, जबकि चांदी में 18 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर नरमी का रुख था।

सोना स्टैंडर्ड 175 टूटकर 40 हजार रुपए से नीचे उतरा और 3970 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। कारोबार के दौरान विदेशों के नरम भाव के समाचार और औद्योगिक मांग कमजोर रहने से चांदी में भी 47900 रुपए पर 200 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।

शुक्रवार के कारोबार में सोना 5 सितंबर के बाद एक बार फिर 40 हजार के पार पहुंचा है, किंतु यह तेजी आज बरकरार नहीं रह पाई। 5 सितंबर को सोना 40,470 रुपए तक बोला गया था।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख