Hanuman Chalisa
✕

त्योहारी मांग से सोना 120 रुपए चमका, चांदी टूटी

Updated: सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (17:21 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में रही नरमी के बीच घरेलू स्तर पर त्योहारी मांग आने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 120 रुपए चमककर 39370 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 240 रुपए टूटकर 46510 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार, वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया है। सोना हाजिर 2.65 डॉलर उतरकर 1501.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा करीब 4 डॉलर उतरकर 1506 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी हाजिर 0.08 डॉलर टूटकर 17.43 डॉलर प्रति औंस पर रही।

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 120 रुपए चढ़कर 39390 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। 8 ग्राम वाली गिन्नी गत दिवस के 30,200 रुपए के भाव पर टिकी रही।

सफेद धातु की मांग कमजोर पड़ने से चांदी हाजिर 240 रुपए उतरकर 46,510 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी 140 रुपए की गिरावट लेकर 45,390 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख