Daily Horoscope
✕

सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 500 रुपए से ज्यादा लुढ़की

Updated: सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (18:17 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपए उतरकर 39020 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी 525 रुपए लुढ़ककर 45800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 9.40 डॉलर टूटकर 1,487.20 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 13.70 डॉलर लुढ़ककर 1,492.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच पिछले करीब सवा साल से जारी व्यापार तनाव में कमी के संकेतों से डॉलर मजबूत हुआ है। इससे सोने पर दबाव रहा। साथ ही निवेशकों का विश्वास भी पूंजी बाजार में बढ़ा है।

इससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.26 डॉलर टूटकर 17.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख