Hanuman Chalisa
✕

सोना 400 रुपए कमजोर, चांदी भी 1530 रुपए लुढ़की

Updated: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (16:15 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गत दिवस रही भारी गिरावट के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 400 रुपए लुढ़ककर 38270 रुपए प्रति 10 ग्राम के डेढ़ महीने के निचले स्तर पर आ गया। चांदी भी 1530 रुपए का गोता लगाते हुए करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 47120 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में सोना हाजिर बुधवार को 1.8 प्रतिशत टूट गया था। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से आज यह 0.3 प्रतिशत चढ़कर 1508.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.60 डॉलर की बढ़त में 1514.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से कि चीन के साथ व्यापार युद्ध का हल उम्मीद से पहले निकल सकता है, सोने पर दबाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर लगभग स्थिर रही।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

उज्जैन गैंग रेप में अब आरोपी की पत्नी ने किया बचाव, कहा- मेरे पति को हनीट्रैप में फंसा रहे, पीड़िता ने लगाए नए आरोप

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख