Daily Horoscope
✕

चांदी में आया 975 रुपए का उछाल, सोना भी चमका

Updated: सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (15:17 IST)
नई दिल्ली। सऊदी अरब के कच्चा तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमलों के बाद विदेशों में पीली धातु की कीमतों में आई तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 200 रुपए की मजबूती के साथ 38570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 975 रुपए की छलांग लगाकर 47425 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 14.05 डॉलर की बढ़त में 1502.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 11.60 डॉलर की बढ़त में 1511.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सऊदी अरब के कच्चा तेल संयंत्रों पर हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच भूराजनीतिक तनाव बढ़ गया है। अमेरिका आरोप लगा रहा है कि इस हमले के पीछे ईरान का हाथ हो सकता है। इस कारण निवेशक सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख कर रहे हैं।

इस हमले के बाद आज सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदर का ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 20 प्रतिशत की छलांग लगाकर 71 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया था, हालांकि बाद में यह 65 डॉलर के आसपास आ गया।अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.40 डॉलर की बढ़त में 17.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

अगला लेख