manglik dosh calculator
✕

40000 से नीचे उतरा सोना, चांदी भी लुढ़की

Updated: शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 (16:31 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही नरमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 500 रुपए टूटकर 39720 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 450 रुपए की गिरावट में 48600 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। इससे पहले गुरुवार को पहली बार सोना 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार और चांदी 49 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंची थी।

साथ ही चांदी के सिक्कों की कीमत भी कल पहली बार एक हजार रुपए या एक लाख रुपए प्रति सैकड़ा के पार पहुंच गए थे। स्थानीय बाजार पर विदेशी सर्राफा बाजारों का भी असर पड़ा जहां गुरुवार को सोने में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही और नरमी का क्रम आज भी जारी रहा।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वहां सोना हाजिर एक डॉलर लुढ़ककर 1526.30 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1.40 डॉलर की गिरावट में 1535.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध में सुलह की कोशिशें तेज होने से डॉलर मजबूत हुआ है और पीली धातु दबाव में आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की तेजी आज भी जारी रही। चांदी हाजिर 0.23 डॉलर चढ़कर 18.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

विदेशी मीडिया भी हैरान! 4 लाख मेहमान, 1000 किलो मटन, 5 लाख मिठाइयां, 6 हेलीपैड और 151 लग्जरी कारों के काफिले ने उड़ाए होश

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

redRail पर ट्रेन बुकिंग: एक ही जगह देखें रूट, समय और यात्रा की श्रेणियों के विकल्प

अगला लेख