ramcharitmanas

शिखर से फिसला सोना, चांदी हुई मजबूत

Updated: शनिवार, 3 अगस्त 2019 (15:35 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में गत दिवस 36,360 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर रहने वाला सोना शनिवार को ग्राहकी उतरने से 190 रुपए टूटकर 36,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की औद्योगिक मांग आने से यह 42,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोने में रही गिरावट का असर भी आज स्थानीय बाजार पर देखने को मिला। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सोना हाजिर 4.86 डॉलर टूटकर 1,440.65 डॉलर प्रति औंस रह गया। हालांकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 20.10 डॉलर की बढ़त में 1,452.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की गिरावट में 16.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि मुनाफा वसूली के कारण सोने में सप्ताहांत पर गिरावट देखी गई। कुल मिलाकर पीली धातु का परिदृश्य बेहतर बना हुआ है। अमेरिकी और चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराने से आने वाले सप्ताह में सोने में तेजी की उम्मीद है।

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख