Hanuman Chalisa
✕

सोने ने तोड़ा महंगाई का रिकॉर्ड, दाम नई ऊंचाई पर

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (16:45 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ युद्ध में तेजी आने की आशंका से निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने के कारण वैश्विक स्तर पर पीली धातु में आई तेजी के कारण शुक्रवार को घरेलू स्तर पर दिल्ली सर्राफा में सोना 565 रुपए की छलांग लगाकर देश में पहली बार 36 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 36360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इस दौरान चांदी 370 रुपए की बढ़त लेकर 41900 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीनी उत्पादों पर अधिक टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद चीन के भी अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ में बढ़ोतरी करने की आशंका से दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने की आशंका के मद्देनजर निवेशकों के पीली धातु की ओर रुख करने से पिछले सत्र में सोना 1450 डॉलर प्रति औंस की ओर बढ़ा था।

हालां‍कि पीली धातु की ऊंची कीमत के मद्देनजर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुनाफावसूली हुई, जिससे यह 0.57 प्रतिशत गिरकर 1436.83 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिका को सितंबर सोना वायदा 1.28 प्रतिशत चढ़कर 1439 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू स्तर पर ग्राहकी नहीं आ रही है, लेकिन वैश्विक स्तर पर हो रहे घटनाक्रम के कारण स्थानीय बाजार में कीमती धातुओं में तेजी आई है। देश में पहली बार सोना 36 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार किया है।

चालू वित्त वर्ष के बजट में कीमती धातुओं पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने के बाद यह 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार किया था। वैश्विक स्तर पर चांदी 1.33 प्रतिशत गिरकर 16.11 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख