Daily Horoscope
✕

जेवराती मांग में गिरावट से सोना टूटा, चांदी भी हुई कमजोर, जानिए क्‍या रहे भाव

Updated: शनिवार, 20 जुलाई 2019 (17:22 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर पीली धातु के कमजोर रहने और स्थानीय जेवराती मांग में गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को 80 रुपए टूटकर 35,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 335 रुपए लुढ़ककर 41,700 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वहां सोने में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही। हालांकि कुछ देर के लिए पीली धातु 1,450 डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार करने में भी सफल रही जो 6 साल का इसका उच्चतम स्तर है।

लेकिन बाद में मुनाफा वसूली और मजबूत डॉलर के दबाव में सोना एक फीसदी टूट गया। सप्ताहांत पर अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.60 डॉलर की गिरावट में 1,425.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.18 डॉलर लुढ़ककर 16.18 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? CJP ने प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

जेनसन हुआंग: कैसे एनवीडिया ने अपना रॉकस्टार सीईओ खो दिया

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से घंटों ठप रहा हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप', हजारों यात्री परेशान

अगला लेख